Punjabi News

Pradeep Rawat Death News: एक्टर प्रदीप रावत का निधन, बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई बड़ी फिल्मों में विलेन के रोल करके हुए फेमस

5

Pradeep Rawat Death News: बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई बड़ी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अनुभवी अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन से प्रशंसक और फ़िल्म जगत गहरे शोक में है। एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे मुंबई की बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव (पश्चिम) में होगा। प्रदीप रावत के करीबी दोस्त और अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार प्रदीप रावत कैंसर से पीड़ित थे। यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

ANI के अनुसार, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ आर. तिवारी ने बताया कि एक्टर का पिछले एक महीने से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हाल ही में उन्हें भिवंडी के एक कैंसर अस्पताल में शिफ़्ट किया गया था।

प्रदीप रावत की बात करें तो उनका जन्म 21 जनवरी 1952 में हुआ था. वो 74 साल के थे. उनकी शादी कल्याणी रावत के साथ हुई थी. उनके दो बच्चे हैं.

प्रदीप रावत का एक्टिंग करियर

करियर पर नजर डालें तो वो तेलुगू, हिंदी और तमिल सिनेमा में काम कर रहे थे.

बता दें कि अनुभवी एक्टर प्रदीप रावत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा के मशहूर शो ‘महाभारत’ से की थी, जिसमें उन्होंने अश्वत्थामा का रोल निभाया था। बाद में वे दूरदर्शन के कई शो में नज़र आए, जिनमें ‘तहकीकात’, ‘चंद्रकांता’, ‘युग’ और ‘गुल सनोबर’ शामिल हैं।

उन्होंने राज बब्बर की फिल्म ‘एतबार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वे ‘अग्निपथ’, ‘पत्थर के फूल’, ‘संगदिल सनम’, ‘कोयला’, ‘सरफरोश’, ‘लगान’ और गजनी जैसी फिल्मों में नज़र आए।

प्रदीप रावत ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कई यादगार विलेन के किरदार निभाए। प्रदीप ने तेलुगू फिल्मों में 2004 से शुरुआत की थी. उन्होंने शुरुआत फिल्म Sye से की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन के रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. वो तेलुगू सिनेमा में लगातार एक्टिव रहे. 2026 में वो Gaayapadda Simham में दिखे.

तमिल फिल्म गजनी (2005) में उनके डबल रोल को काफी पसंद किया गया। बाद में उन्होंन 2008 में आई आमिर खान और असिन की फिल्म में गजनी नाम के विलेन का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था.

इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी एक्टिंग की थी। वो इंग्लिश, ओडिया, नेपाली, मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.