Punjabi News

पंजाब में AAP को फिर झटका, अमृतसर नॉर्थ के MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी दिया पार्टी से इस्तीफा

7

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका देते हुए एक और MLA ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अमृतसर नॉर्थ के MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है।

बता दे कि एक दिन पहले भी AAP MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी छोड़ दी थी, जिससे चुनाव के दिनों में पंजाब की सत्ताधारी पार्टी के लिए नई राजनीतिक संकट पैदा हो गया है।

‘X’ पर दी इस्तीफे की जानकारी

अमृतसर नॉर्थ के MLA कुंवर विजय प्रताप ने ‘X’ पर पार्टी से इस्तीफा देने की जानकारी दी. ‘X’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा “अमृतसर के मेरे आदरणीय भाइयों और बहनों, मैंने पंजाब विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक आपका ऋणी रहूंगा,” वे एक पूर्व IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया था।

बता दे कि इन विधायको ने पार्टी द्वारा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 उम्मीदवारों में से पहले उम्मीदवार की घोषणा के एक दिन बाद इस्तीफा दे दिया।