Punjab-Chandigarh Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसके कारण असम और गुजरात जैसे राज्यों के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हालांकि, बारिश की सबसे ज्यादा संभावना बुधवार से शुक्रवार के बीच है।
पंजाब के इन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में 5 और 6 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। ‘अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन और मोगा समेत कई जिलों में 5 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.3°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अगस्त से भारी बारिश में राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटे में पटियाला में सबसे ज्यादा 143 मिमी बारिश हुई।
अलग-अलग राज्यों की स्थिति
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 10 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
1 अगस्त से अब तक 10.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 62 प्रतिशत कम है। अगर 1 जून से अब तक की बात करें तो 179.3 मिमी बारिश हुई है, लेकिन स्थिति खराब है। इसके कारण सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।















