परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए केंद्र की मोदी सरकार विशेष सत्र बुला सकती है. सूत्रों के अनुसार, सरकार ने 13 अगस्त को मौजूदा मानसून सत्र के खत्म होने के बाद, अपने महत्वाकांक्षी परिसीमन और महिला आरक्षण बिलों पर चर्चा करने के लिए संसद का दो दिन का विशेष सत्र बुलाने की योजना बनाई है।
सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह विशेष सत्र 16 से 18 अगस्त के बीच हो सकता है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए ज़रूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार मौजूदा सत्र के दौरान ही इस विधेयक को फिर से पेश करने की इच्छुक है।
जब सरकार के पास विधेयक को पारित कराने के लिए ज़रूरी संख्याबल हो जाएगा, तो वह संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा करने और उसे पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।















