Punjabi News

MCX-Comex Gold Rate: सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है 10 ग्राम Gold Rate

8

बिजनेस डेस्कः बुधवार (3 जून) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.07 फीसदी लुढकर कर 1,59,240 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 0.30 फीसदी की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,65,870 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर आज सोना खबर लिखे जाने के समय 19.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,500.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 0.53 डॉलर की गिरावट के साथ 75.02 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से इन कीमती धातुओं की मांग फिर से बढ़ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,050 रुपए बढ़कर 1,61,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। सोमवार को यह 1,60,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी 1,300 रुपए की मजबूती आई और यह पिछले बंद भाव 2,69,700 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,71,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। विश्लेषकों ने कहा कि कीमती धातुओं को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सहारा मिला। इससे पश्चिम एशिया में तनाव के कारण पैदा होने वाले महंगाई के झटके का डर कुछ कम हुआ।