Delhi News: दिल्ली में मंगलवार को 50 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 4 मानसूनी सिस्टम ने ये बारिश कराई। इसके चलते मेट्रो स्टेशन और कई सड़कों पर पानी भर गया, 36 पेड़ गिर गए। वाटरलॉगिंग की 136 शिकायतें दर्ज की गईं।
इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में दिल्ली मेट्रो का एक स्टेशन पानी से भरा हुआ दिखता है। लोग भी उस पानी में एग्जिट गेट क्रॉस करते नजर आते हैं। मेट्रो स्टेशन का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, उसमें एग्जिट कर रहा पैसेंजर दिखाता है कि स्टेशन पर पानी लबालब भरा हुआ है। एग्जिट के पहले और एग्जिट के बाद भी मेट्रो स्टेशन पर चारो ओर पानी ही पानी नजर आता है। यही नहीं, इसके अलावा भी एक वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो का यही हाल नजर आता है।
इस वीडियो को दिल्ली मेट्रो पैसेंजर ने सीढ़ियों से उतरते समय बनाया है, जिसमें मेट्रो के अंदर पानी भरा हुआ देखा जा सकता है।
दिल्ली में 28 जुलाई की बारिश में CP से लेकर ITO तक की सड़के भरी नजर आई। यह दिल्ली का प्राइम इलाका माना जाता है।
वहीं, गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से टाटा मोटर्स के साणंद प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर की यूनिट बंद करानी पड़ीं।
















