Punjabi News

Bihar Weather Update: बिहार के 13 ज़िलों में गरज और बारिश के लिए येलो अलर्ट, बाकी हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी

5

Bihar Weather : देशभर में मानसुन ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग ने आज बिहार के 13 ज़िलों में आंधी-बारिश का यलो येलो अलर्ट जारी किया है। इन ज़िलों में बिजली गिरने को लेकर भी खास चेतावनी दी गई है।

राज्य के बाकी 25 ज़िलों में लोगों को दिन भर तेज़ धूप और उमस भरी गर्मी से परेशानी होगी। हालांकि, पटना समेत कुछ ज़िलों में बादल छाए रह सकते हैं। देर शाम कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी उम्मीद है।

मंगलवार शाम पटना और खगड़िया समेत कई ज़िलों में ज़ोरदार बारिश हुई। खगड़िया में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। बांका में बिजली गिरने से एक किसान और एक मज़दूर की मौत हो गई।

देश के ऊपर दो सिस्टम करा रहे जोरदार बारिश

देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ रहा है। IMD ने 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है।