Punjabi News

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

227

जम्मू-कश्मीर डेस्क (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज X प्लेटफ़ॉर्म (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर अहम जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और विशेषकर जम्मू संभाग में बारिश से बिगड़े हालात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं और प्रशासन फोन व डेटा कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि जम्मू हवाई अड्डे के बंद होने की वजह से वे और उनके सहयोगी आज जम्मू नहीं पहुंच पाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कल सुबह की पहली उड़ान से वे जम्मू पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे हालात पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और प्रशासनिक टीमों के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

# CM Omar Abdullah# called# Union Home Minister# Amit Shah# heavy rain# jammu and kashmir news