Punjabi News

दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत

5

दिवाली की रात जश्न के दौरान, देश के कई शहरों में पटाखों की वजह से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। राजधानी दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी देते हुए पुलिस ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के नरेला में पटाखे फोड़ते समय एक 10 साल के लड़के के हाथ में पटाखा फट गया, जिससे उसकी छाती में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। यह घटना रविवार रात करीब 9:45 बजे हुई, जब बच्चा नरेला इलाके में अपने घर के सामने हाथ में पकड़कर ‘अनार’ जला रहा था।

बच्चे की छाती में आई चोट

पुलिस के अनुसार, बच्चे के हाथ में पटाखा फट गया, जिससे उसकी छाती में चोट लग गई। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:50 बजे एक अस्पताल से सूचना मिली कि एक बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया है, जिसके शरीर पर पटाखे से जलने के निशान थे।

बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस तरह का पटाखा था। अभी और जानकारी का इंतजार है।

बता दे कि दिवाली के जश्न के दौरान देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां दो अलग-अलग घरों में आग लगने से 12 लोगों की जान चली गई।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं जिनमें से एक 2 महीने का था।

वहीं, सिवनी जिले में सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई।

वहीं महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में किराने की दुकान के ऊपर बने मकान में रहने वाले एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा, राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग ल