प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं है और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
पीएम मोदी ने ‘X’ पर एक वीडियो शेयर करके दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ भारत के संकल्प का परिचय है। आगे उन्होंने बताया है कि हर साल की तरह इस साल भी वे दिवाली देश के जवानों के बीच मनाएंगे। हालांकि वे कहां जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
पीएम बोले- आपका समय समृद्धि से भरा रहे
‘X’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, नमस्ते, दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आपका ये पर्व आपका आगे का समय सब कुछ सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे।
पीएम ने आगे कहा , मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। और हर साल आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
2025 में पीएम मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई थी। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी थी।



















