Punjabi News

‘जबाब देने को तैयार हूं’ , विपक्ष के हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिखकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर चर्चा की मांग की

23

विपक्ष के हंगामे के बीच आज गृह मंत्री अमित शाह मीडिया के सामने आकर छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा को लेकर कहा कि वे मुद्दे पर उत्तर देने को तैयार हैं। उन्होंने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिख कर नीट परीक्षा छात्र प्रदर्शन पर सदन में चर्चा की मांग की.

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर निचले सदन में हाल ही में दिल्ली में पेपर लीक को लेकर हुए छात्र विरोध प्रदर्शन और 21 जुलाई को संसद तक उनके मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा की मांग की।

यह घटनाक्रम तब हुआ जब शाह ने विपक्ष को संसद में चर्चा करके गतिरोध खत्म करने के लिए 24 घंटे का समय दिया और कहा कि वह विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। शाह ने कहा कि वह चर्चा में भाग लेने के लिए बुधवार दोपहर 3 बजे से गुरुवार दोपहर 3 बजे तक सदन में मौजूद रहेंगे।

संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, गृह मंत्री ने विपक्षी दलों से दोपहर 2 बजे तक स्पीकर को पत्र सौंपने का आग्रह किया, जिसके बाद दोपहर 3 बजे चर्चा शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह रात भर बहस जारी रखने और विपक्ष द्वारा उठाए गए हर मुद्दे का जवाब देने के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे तक सदन में रहने को तैयार हैं।

शाह ने कहा, “संसदीय चर्चा के लिए स्थापित नियम और प्रक्रियाएं हैं। इतने गंभीर मुद्दे पर केवल बयान के जरिए चर्चा नहीं की जा सकती। संसद में विस्तार से चर्चा होती है।” उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा स्पीकर अनुमति दें तो वह प्रश्नकाल स्थगित करने को भी तैयार हैं।