महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहां तेज रफ्तार बस पुल को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
वहीं दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में एक युवती की जान चली गई है, जिससे शहर में लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।






















