Punjabi News

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, कीमतो में गिरावट जारी

15

शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। इससे पहले 23 मार्च 2026 को सोना 1,35,141 रुपए पर आया था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,808 रुपए गिरकर 1,35,884 रुपए आ गया है, जो एक दिन पहले 1.38 लाख रुपए पर था। इससे पहले 8 जनवरी 2026 को सोना 1,35,773 रुपए पर था।

एक किलो चांदी 3,540 रुपए घटकर 1.77 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 1.81 लाख रुपए पर थी। सोना लगातार तीन दिन में 6,536 रुपए और चांदी 8,500 रुपए सस्ती हुई है।

10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए किलो थी।