Punjabi News

महिला क्रकेट: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया

9

जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे महिला टवेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने कल रात भारत को 9 विकेट से हरा दिया। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर तीन गेंद में एक विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वाड्ट ने टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। पांच मैचों की श्रृंखला में भारत 0-3 से पीछे है।