Punjabi News

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे का किया दौरा, राष्ट्रपति ट्रम्प से होगी मुलाकात

2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे का दौरा किया और इसके पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखने के कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

फिलीपींस की तीन दिवसीय यात्रा पर गए मोदी ने कहा कि मनीला में सौ साल से भी पुराने ‘गुरुद्वारा खालसा दीवान’ में जाकर उन्हें “बहुत धन्य” महसूस हुआ। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि मोदी ने मनीला के इस सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखने के कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

इसमें कहा गया है, “खालसा दीवान गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक समय से भारत और फिलीपींस के बीच जीवंत सांस्कृतिक और आपसी मानवीय संबंधों का प्रतीक रहा है।”

PM मोदी और ट्रम्प की आज फिलीपींस में मुलाकात

गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प आज मंगलवार को फिलीपींस में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आज राजधानी मनीला में क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे।

क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसका मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाना है।

इस बैठक में मोदी और ट्रम्प के अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भी शामिल होंगी।

चारों देशों के नेता इससे पहले सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में मिले थे। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बैठक की अध्यक्षता की थी।

क्वाड बैठक में क्या बातचीत हो सकती है?

व्हाइट हाउस की असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी ओलिविया वेल्स के मुताबिक, बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात होगी।

बैठक में जरूरी खनिजों की सप्लाई और समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर चर्चा होने की उम्मीद है।

ऊर्जा की सप्लाई बनाए रखने के लिए समुद्री व्यापारिक रास्तों को खुला और सुरक्षित रखने का मुद्दा उठ सकता है।

व्यापारिक जहाजों पर हमलों को लेकर भी चर्चा होने