Punjabi News

Why Market Crash Today: सीजफायर बढ़ने के बावजूद क्यों टूटा स्टॉक मार्केट, जानें गिरावट की वजहें?

15

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा ईरान के साथ सीजफायर को अनिश्चित काल तक बढ़ाने की घोषणा के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। बुधवार को सेंसेक्स 830 अंकों से ज्यादा गिरकर 78,442.30 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी करीब 223 अंक टूटकर 24,352.90 पर ट्रेड कर रहा था।
गिरावट की बड़ी वजहें…
अमेरिका-ईरान तनाव बना चिंता का कारण
सीजफायर बढ़ाने के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रखने के संकेत ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

 

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें
सीजफायर की खबर से तेल कीमतों में हल्की नरमी आई लेकिन यह अभी भी 89 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है, जो बाजार के लिए नकारात्मक संकेत है।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
विदेशी निवेशकों ने 20 और 21 अप्रैल को करीब ₹3000 करोड़ की नेट बिकवाली की, जिससे बाजार की धारणा कमजोर हुई।

 

India VIX में उछाल
मार्केट की अस्थिरता को दर्शाने वाला India VIX 3.5% से अधिक चढ़कर 18.15 पर पहुंच गया, जो निवेशकों की बढ़ती चिंता को दिखाता है।

आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली
आईटी दिग्गज HCLTech के कमजोर नतीजों और फीकी गाइडेंस ने पूरे सेक्टर पर असर डाला। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% से ज्यादा गिरा और Tech Mahindra व Infosys जैसे बड़े शेयर भी दबाव में रहे।