जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर लतीफ भट मारा गया। यह नई मुठभेड़ कुलगाम जिले के जंगलपोरा गांव में हुई, जो हाल ही में हुए आतंकी हमले वाली जगह से महज एक किलोमीटर दूर है।
सोमवार को हुई एक मुठभेड़ के दौरान भट भागने में कामयाब रहा था, जबकि एक अन्य आतंकवादी, उमर निसार डार, मारा गया था। ये दोनों आतंकवादी 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए उस हमले में शामिल थे, जिसमें तीन अर्धसैनिक बल के जवान घायल हो गए थे।
यह मुठभेड़ बुधवार तड़के शुरू हुई। यह गोलीबारी सोमवार को दक्षिण कश्मीर जिले के लारू बाईपास इलाके में हुई उस मुठभेड़ के दो दिन बाद हुई है, जिसमें निसार डार मारा गया था। सोमवार की मुठभेड़ वाली जगह से भट भागने में सफल रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के देवसर इलाके में स्थित जंगलपोरा गांव में एक विशेष ‘घेराबंदी और तलाशी अभियान’ (cordon-and-search operation) चलाया। यह जगह पिछली मुठभेड़ वाली जगह से कुछ दूरी पर है।
सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ ने उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसमें 3 जवान घायल हो गए थे। इसके बाद से दोनों फरार थे।





















