Punjabi News

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग अचानक धंसी, 7 कर्मचारियों की मौत

13

Uttarakhand Chamoli Tunnel: उत्तराखंड के चमोली के पीपलकोटी में बन रही 3 किलोमीटर लंबी सुरंग में गुरुवार शाम भूस्खलन के कारण पानी रिसने लगा। सुरंग में मलबा और पानी भरने से 22 मजदूर अंदर फंस गए। बचाव अभियान के दौरान उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

खबरों के मुताबिक, इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई है। बचाए गए मजदूरों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में मुकेश, प्रदीप पंवार, दुर्लभ शर्मा, विजय, जितेंद्र, लकेश्वर और घुनेश्वर शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना गुरुवार, 13 अगस्त को शाम करीब 7 बजे हुई। पीपलकोटी के मायापुर में बन रही THDC सुरंग में पानी रिसने और भूस्खलन के कारण वहां मौजूद मजदूर फंस गए।