Earthquake News : आज सुबह 6:30 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इसका केंद्र चंबा में 33.131° अक्षांश और 76.585° देशांतर पर था। यह भूकंप ज़मीन की सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर आया।
वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में कुछ ही घंटों के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप रात 12:05 बजे 3.5 तीव्रता का आया। इसके बाद सुबह 5:32 बजे 3.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

















