Punjabi News

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे

19

‘Aawarapan 2’ Released: इमरान हाशमी की मचअवेटेड फ़िल्म ‘आवारापन 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें उनके लोकप्रिय किरदार ‘शिवम पंडित’ की कहानी को फिर से दिखाया गया है। 14 अगस्त को रिलीज़ हुई यह फ़िल्म सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री की अन्य फ़िल्मों – जैसे ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ और नयनतारा की ‘हाय’- के साथ टकराई है।

सोशल मीडिया पर X (पहले ट्विटर) पर शुरुआती रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। जिन फ़ैन्स ने फ़िल्म के शुरुआती शो देखे हैं, उन्होंने ऑनलाइन मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ दी हैं। जब से इस फ़िल्म की घोषणा हुई है, इमरान हाशमी के फ़ैन्स के बीच इसे लेकर काफ़ी दिलचस्पी रही है।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। एक तरह जहां एडवांस बुकिंग में यह ‘बंटवारा 1947’ से 8 गुना आगे है, वहीं सुबह के शोज में भी श‍िवम पंड‍ित के ल‍िए 3 गुना अध‍िक भीड़ देखी गई है। ‘आवारापन 2’ इमरान को कर‍ियर की सबसे बड़ी सोलो ओपन‍िंग देने वाली है।

आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग का अपडेट

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, शुरुआती आंकड़ों के आधार पर आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर आगे चल रही है। इस खबर को लिखे जाने तक, फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन 8.57 करोड़ रुपये की कमाई की और 2,85,802 टिकट बेचे। वहीं, सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’, जो आवारापन 2 के साथ रिलीज़ हुई थी, की शुरुआत धीमी रही। इसने भारत में 65,391 टिकट बेचकर 1.76 करोड़ रुपये (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) की कमाई की।

आवारापन 2: फिल्म की कास्ट में कौन-कौन है?

इमरान हाशमी के ‘शिवम पंडित’ किरदार के अलावा, आवारापन 2 में शबाना आज़मी (नफीसा), दिशा पटानी (ज़ारा), वामिका गब्बी के भाई पूरन गब्बी (ज़ोरावर), अनिरुद्ध रावल (सिकंदर), सुरेंद्र विक्की (जयदीप), विजयंत कोहली (महमूद) और अतुल कुमार (समर्थ) अहम भूमिकाओं में हैं।

आवारापन 2 के बारे में और जानकारी

नितिन कक्कड़ की डायरेक्ट की गई फ़िल्म ‘आवारापन 2’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफ़िकेट मिला है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फ़िल्म में नौ बदलाव करने के लिए भी कहा है। यह फ़िल्म 2007 की कल्ट क्लासिक फ़िल्म ‘आवारापन’ का सीधा सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी और श्रिया सरन ने अहम भूमिकाएँ निभाई थीं।

कितना था पार्ट 1 का कलेक्शन?

साल 2007 में जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। विशेष फिल्म्स की इस महत्वाकांक्षी फिल्म अपनी पूरी कमाई के दौरान सिर्फ 7.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।