Punjabi News

तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ़्तार, अभिनेत्री तृषा पर डबल मीनिंग टिप्पणी का मामला

7

Udhayanidhi Stalin arrested : तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को विपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ़्तार कर लिया है। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया है।

बता दे कि यह टिप्पणी तब की गई जब तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में उदयनिधि कावेरी मुद्दे को संभालने के तरीके को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से “तृषा, तृषा” के नारे लगे और इसी दौरान उदयनिधि ने डबल मीनिंग टिप्पणी की।

आरोप है कि तृषा, तृषा” के नारे लगे

पर उन्होंने कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।” बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था।

बता दे कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।

पुलिस ने मंगलवार सुबह चेन्नई स्थित उनके आवास से उदयनिधि को गिरफ्तार किया और फिर तंजावुर ले गई। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके नेता ने इसे कॉमेडी करार दिया और कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने से इनकार किया।

हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, “उन्होंने कट, कॉपी, पेस्ट करके झूठी खबर फैलाई है और दावा किया है कि मैंने कुछ ऐसा कहा जो मैंने कभी कहा ही नहीं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो इन सब से डर जाए। मैं कानूनी तौर पर इसका सामना करूंगा।”

कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं?

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने उदयनिधि पर बीएनएस की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:

उन पर BNS की धाराओं 61, 79, 192, 196, 296(b), 351(2), 352, TN महिलाओं के उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 और धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।