Punjabi News

कनाडा में ट्रेनिंग के दौरान प्लेन क्रैश, दो भारतीय छात्रों की मौत

5

टोरंटो: कनाडा में फ़्लाइट ट्रेनिंग के दौरान एक प्लेन क्रैश हो गया. इस हादसे में दो भारतीय छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि कनाडा स्थित भारतीय दूतावास कंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया वैंकूवर ने की है।

मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन थिरुज्ञानसंबंथम के तौर पर हुई है। वैंकूवर में भारत के कंसुलेट जनरल ने रविवार को दोनों छात्रों की मौत पर दुख जताया।

‘X’ पर एक पोस्ट में कॉन्सुलेट ने कहा, “‘वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन थिरुज्ञानसंबंथम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.’

इसमें आगे कहा गया, “इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ है। हम शवों को भारत वापस लाने के लिए परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं.’

कैसे हुआ हादसा?

भारतीय दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र कनाडा में अपनी कमर्शियल पायलट और एविएशन ट्रेनिंग के तहत उड़ान का अभ्यास कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ, जिसमें दोनों छात्रों की अकाल मौत हो गई.