Punjabi News

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और पी-वी सिंधु भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे

5

आज से शुरू हो रहे सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और पी-वी सिंधु भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन, एच-एस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत और आयुष शेट्टी मुकाबले में उतरेंगे। महिला सिंगल्स में पी-वी सिंधु, उन्नति हुड्डा और मालविका बंसोड़ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी मुकाबले के लिए उतरेगी। वहीं मिक्स्ड डबल्स में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला तथा रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे की जोड़ियां भी मुकाबला खेलेंगी।