Punjabi News

आईपीएल क्रिकेट: क्वालीफायर-वन मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा

8

आईपीएल क्रिकेट में आज क्वालीफायर-वन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मैच धर्मशाला में शाम 07:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे आईपीएल-2026 के फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-टू में एक और मौका मिलेगा।

कल, मोहाली में एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि विजेता टीम क्वालीफायर-टू में पहुंचेगी।

पंजाब किंग्स पर जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। टीम ने 14 मैचों में 18 अंक हासिल कर बेहतर नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के भी 18 अंक रहे, जबकि राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ चौथे और अंतिम प्लेऑफ स्थान पर रही।