Punjabi News

फुटबॉल में भारत ने गोवा में सैफ महिला चैम्पियनशिप के ग्रुप-बी मुकाबले में मालदीव को 11-0 से हराया

8

फुटबॉल में भारत ने कल गोवा में सैफ महिला चैम्पियनशिप के ग्रुप-बी मुकाबले में मालदीव को 11-0 से हरा दिया। अविका सिंह ने चार गोल किए। प्रियंका नोरेम और करिश्मा ने दो-दो गोल दागे। विश्व रैंकिंग में उनहत्तरवें स्थान पर काबिज भारतीय महिला टीम ने एक सौ सड़सठवीं रैंकिंग वाली मालदीव टीम पर शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। पांच बार की चैम्पियन भारत का अगला मुकाबला रविवार को मौजूदा विजेता बांग्लादेश से होगा।