Punjabi News

RBI MPC Meet 2025: रेपो रेट में कटौती होगी या नहीं? RBI थोड़ी देर में करेगा ऐलान

76

बिजनेस डेस्कः RBI Monetary Policy Meeting 2025- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 3 दिसंबर को शुरू हुई थी। दो दिवसीय चली इस बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा आज (5 दिसंबर) करेंगे।

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रेपो रेट में 0.25% की कटौती की जा सकती है। यह बैठक घटती महंगाई, मजबूत जीडीपी ग्रोथ, डॉलर के मुकाबले रुपए के 90 के पार जाने और मौजूदा जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच हो रही है।

इस साल 3 बार घटा रेपो रेट
खुदरा महंगाई में कमी को देखते हुए आरबीआई ने फरवरी से अब तक तीन चरणों में कुल 1% की कटौती की है। हालांकि, पिछले दो बैठकों में रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर रखा गया था। पिछले महीने आरबीआई गवर्नर ने भी संकेत दिया था कि नीतिगत ब्याज दरों में आगे कटौती की गुंजाइश मौजूद है।