Punjabi News

Rahul Gandhi press Conference Live: राहुल गांधी का बड़ा आरोप – कर्नाटक में 6,018 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फर्जी आवेदन किए

146

नेशनल डेस्क: राहुल गांधी ने दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु कर दी है। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले ECI पर हमला बोला है। बताया जा रहा है कि ये कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में होगी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस दौरान ‘वोट चोरी’ से जुड़े कुछ नए सबूत या बड़े खुलासे पेश करेंगे। कॉन्फ्रेंस के राहुल गांधी बोले कि- मैं बताउंगा वोट का खेल कैसे हुआ?

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े Live updates यहां देखें-

 

11.37a.m: Press Conference Live: राहुल गांधी का बड़ा आरोप-
राहुल गांधी ने आज एक और बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के आलंद में 6,018 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फर्जी आवेदन किए गए। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि ये आवेदन उन लोगों के नाम पर दाखिल किए गए, जिन्होंने खुद कभी आवेदन नहीं किया था। उनका कहना है कि ये काम अपने आप एक सॉफ्टवेयर के जरिए किया गया।

11.35 a.m: कांग्रेस मतदाताओं को निशाना बनाने का आरोप
राहुल गांधी ने दावा किया कि ये सारे आवेदन कर्नाटक से बाहर अलग-अलग राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस काम का मकसद कांग्रेस मतदाताओं को निशाना बनाकर उन्हें वोटर लिस्ट से हटाना था।

11.33 a.m: Press Conference Live: राहुल गांधी बोले-

राहुल गांधी ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है।” उन्होंने कहा कि वो 100% सच बोलेंगे। उन्होंने बताया,”मैं ऐसा इंसान हूं जो अपने देश और संविधान से प्यार करता है। मैं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह जो भी कहेंगे, वह पूरी तरह से सबूतों पर आधारित होगा, जिसे कोई भी जांच सकता है।

11.27 a.m: वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप

राहुल गांधी ने दावा किया कि voter’s list से लाखों नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह काम एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। इस साजिश में लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। ज्यादातर दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और ओबीसी के वोटों को निशाना बनाया जा रहा है।

11.20.a.m: कर्नाटक में वोट डिलीट होने का आरोप
राहुल गांधी ने कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 6,018 वोट हटाने की कोशिश की गई। राहुल गांधी के मुताबिक ये वोट गलती से पकड़े गए। उन्होंने बताया कि एक BLO अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट गायब है। जांच के दौरान पता चला कि यह काम उसके पड़ोसी ने किया है। लेकिन पड़ोसी को खुद इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

किसी ‘ताकत’ ने किया सिस्टम हाईजैक
राहुल गांधी ने कहा कि न तो जिसने वोट हटाया और न ही जिसका वोट हटाया गया, दोनों को इसके बारे में कुछ पता था। इसका मतलब है कि किसी और ताकत ने सिस्टम को अपने कब्जे में लेकर वोटों को हटाया है।