Punjabi News

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी….पढ़ें पूरी खबर

165

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में उत्पन्न हुए तनाव के चलते कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई अस्थायी रोक को अब हटा लिया गया है। सरकार द्वारा जारी नए आधिकारिक आदेश में सभी विभागों को सूचित किया गया है कि अब कर्मचारी सामान्य प्रक्रिया के तहत छुट्टियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए, पंजाब सहित कुछ अन्य सीमावर्ती राज्यों ने सरकारी सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। यह निर्णय सुरक्षा और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।