नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह (बदला हुआ नाम), जो 23 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए चर्चा में आई थीं, एक और नए वीडियो के साथ सामने आई हैं।
इस क्लिप में, जो वह वह प्रधानमंत्री पर अपनी “ज़िंदगी नरक” बनाने का आरोप लगा रही है। वह कथित तौर पर पीएम मोदी को ‘कायर’ कहती दिख रही है और ज़ोर देकर कहती है कि वह अब पीछे नहीं हटेगी।
इस वीडियो के सामने आने का समय भी अहम है, क्योंकि यह 5 सितंबर को होने वाले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से कुछ दिन पहले ही आया है। CJP ने इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक ‘शांतिपूर्ण मार्च’ निकालने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने उन वादों को पूरा नहीं किया, जिनके आधार पर उन्होंने 25 जुलाई को जंतर-मंतर पर चल रहे अपने 36 दिन के आंदोलन को खत्म किया था।
यह वीडियो तेज़ी से ऑनलाइन फैल रहा है, लेकिन हम स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि क्लिप में दिख रही लड़की रुचिका सिंह ही हैं। वीडियो कब, कहाँ और किन हालात में रिकॉर्ड किया गया, यह भी साफ़ नहीं है।
बता दें कि वायरल वीडियों में लड़की कहती है कि ‘मोदी जी आपने मेरी जिंदगी नर्क बना दी है, आप एक 15 साल की लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ गए, उसे हर जगह से इतना परेशान करवाया है। मुझे हर जगह अपना चेहरा छिपाना पड़ता है।”
‘मोदी जी, आपने मेरी ज़िन्दगी नरक बना दी है’
– ये बात 15 साल की रुचिका ने कही है, जिसे मोदी ने गुंडों से डरा-धमकाकर माफी मंगवाई थी
रुचिका का कहना है 👇
“नरेंद्र मोदी ने मुझे इतना टॉर्चर करवाया है कि मेरा सबकुछ छिन गया है। अब मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा।”
Gen Z के आगे… pic.twitter.com/DKawGvhsFr
— Congress (@INCIndia) August 30, 2026
वह आगे कहती है कि अब उसके पास “खोने के लिए कुछ नहीं है”, जो था वो चला गया मेरा, अब ना मैं कहीं जा सकती हूं , ना मेरे पास कोई आजादी है, ना मैं कहीं रह सकती हूं, मुझे हर जगह अपना चेहरा छिपाना पड़ रहा है. वह आगे कहती है कि मोदी जी आप कायर हो और अब मैं पीछे नहीं हटने वाली हूं.
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुए इस वीडियो ने एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है, खासकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस द्वारा इसे अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट्स पर शेयर किए जाने के बाद राजनीतिक गलियों में हलटल मच गई है.
कांग्रेस ने भी वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘मोदी जी, आपने मेरी ज़िन्दगी नरक बना दी है’- ये बात 15 साल की रुचिका ने कही है, जिसे मोदी ने गुंडों से डरा-धमकाकर माफी मंगवाई थी
रुचिका का कहना है “नरेंद्र मोदी ने मुझे इतना टॉर्चर करवाया है कि मेरा सबकुछ छिन गया है। अब मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा।”
Gen Z के आगे इंस्टाग्राम पर ‘Fraands-Fraands’ चिल्लाने वाले नरेंद्र मोदी का ये असली चेहरा है। जो एक 15 साल की लड़की के आगे दम दिखाते हैं, BJP के गुंडों से ट्रोल करवाते हैं, डराते-धमकाते हैं और माफ़ी मांगने के लिए मजबूर करते हैं। शर्म आनी चाहिए।
रुचिका सिंह विवाद कैसे शुरू हुआ?
यह विवाद 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों के बाद यह प्रदर्शन जांच के दायरे में आ गया।
इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई और नोएडा पुलिस ने 29 जुलाई को ज़ीरो FIR दर्ज की। बाद में यह मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। यह मामला रुचिका की उम्र को लेकर उठे सवालों में भी उलझ गया।
शुरुआती शिकायतों और रिपोर्ट में उनकी उम्र 25 साल बताई गई थी, लेकिन बाद में खुद को रुचिका बताने वाली एक लड़की ने माफी मांगने वाले वीडियो में दावा किया कि वह 15 साल की है।
उस वीडियो में, उन्होंने कथित टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगी और कहा कि वह दोस्तों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में अपने आस-पास के लोगों और माहौल से वह प्रभावित हुई थीं।

















