Punjabi News

Bankipur Bypoll Results: बांकीपुर में चौथे राउंड के बाद प्रशांत किशोर 1,145 वोटों से आगे

20

Bankipur, Datia and Manjalpur bypoll Results: जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर, बिहार की बांकीपुर उपचुनाव में वोटों की गिनती के चौथे राउंड के बाद अपने BJP प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार से 1,145 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 6,269 वोट मिले हैं, जबकि नीरज कुमार को 5,124 वोट मिले हैं। RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी 884 वोटों के साथ अभी तीसरे स्थान पर हैं।

बता दे कि आज बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजे घोषित किए जाने है। सबकी नज़रें बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीटों पर होने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबलों पर टिकी हैं।

तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में 30 जुलाई को मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। इन दो अहम राजनीतिक सीटों के साथ-साथ गुजरात की मंज़लपुर विधानसभा सीट के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

इन तीन सीटों में से बांकीपुर और दतिया पर सबसे ज़्यादा नज़रें टिकी हैं, क्योंकि ये दोनों ही बीजेपी के पारंपरिक गढ़ माने जाते हैं। बीजेपी इन सीटों को अपने पास बनाए रखना चाहती है, जिससे ये उपचुनाव पार्टी की राज्य लीडरशिप के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गए हैं। सीट खाली होने से पहले बांकीपुर का प्रतिनिधित्व बीजेपी के नेता नितिन नवीन करते थे। इस सीट को लंबे समय से राज्य में बीजेपी की सबसे सुरक्षित शहरी सीटों में से एक माना जाता रहा है।