Punjabi News

Oil Price today: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट, जान लीजिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

7

बिजनेस डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और 60 दिनों के सीजफायर की खबरों के बीच इंटरनेशनल क्रूड ऑयल मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबर से सप्लाई को लेकर चिंता भी कम हुई है। इसके बावजूद भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 16 जून 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। देश में बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मई में 11 दिनों में 4 बार बढ़े थे दाम
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म के बाद ही मई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने 11 दिनों के भीतर 4 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा चुकी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपए और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपए, डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपए, डीजल 99.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपए, डीजल 97.83 रुपए और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपए, डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

हाल के महीनों में ईरान संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब 50 फीसदी तक महंगा हुआ था।
मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमत
अमेरिका-ईरान समझौते और होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद क्रूड ऑयल के दाम कई महीनों के निचले स्तर पर आ गए। पर अभी भी कई मसलों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इस वजह से मंगलवार की सुबह कच्चे तेल के दाम कुछ चढ़ते दिखाई दिए।

सुबह छह बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 0.48 फीसदी की तेजी के साथ $83.57 के भाव पर ट्रेड करता दिखा।
डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 81.32 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड होता दिख रहा था।