Punjabi News

NEET से पहले Telegram पर सरकार की सख्ती, 22 जून तक लगा अस्थायी बैन

6

Telegram Ban: NEET परीक्षा को लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने 22 जून तक Telegram App पर अस्थायी रोक लगा दी है, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की गड़बड़ी या पेपर लीक की आशंका को रोका जा सके। बता दें कि भारत में नीट एग्जाम दोबारा होना जा रहा है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की है।

सरकारी जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत की गई है। इसके तहत Telegram को भारत में सीमित समय के लिए रोका गया है और यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी, ताकि परीक्षा और उसके तुरंत बाद की स्थिति को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही सरकार ने एक और कदम उठाते हुए Telegram की वह सुविधा भी बंद कर दी है जिसमें पुराने भेजे गए संदेशों को बाद में एडिट किया जा सकता है। यह रोक 30 जून तक लागू रहेगी।

National Testing Agency यानी NTA ने इस पूरे मामले पर कड़ा बयान जारी किया है। एजेंसी ने साफ कहा है कि परीक्षा का question paper किसी के पास पहले से नहीं होता और पेपर लीक से जुड़ी सभी बातें पूरी तरह झूठी और लोगों को गुमराह करने वाली हैं। NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही ध्यान दें।

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ Telegram चैनल जैसे PAPER LEAKED NEET, Re-NEET 2026 और अन्य इसी तरह के नामों से चलने वाले ग्रुप छात्रों और अभिभावकों को निशाना बना रहे थे। ये लोग पैसे लेकर पेपर देने या परीक्षा में मदद करने का झांसा दे रहे थे। इन चैनलों का तरीका यह था कि पहले साधारण मैसेज पोस्ट किया जाता था और बाद में उसे एडिट करके ऐसा दिखाया जाता था कि जैसे परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था। इसी वजह से सरकार ने Telegram की एडिट सुविधा पर भी रोक लगाने का फैसला लिया।

और ये भी पढ़े
Indian Cyber Crime Coordination Centre और राज्य पुलिस एजेंसियों ने मिलकर ऐसे कई नेटवर्क पर कार्रवाई की है। कई फर्जी चैनल बंद किए गए हैं और साइबर ठगों के खिलाफ जांच जारी है। कुछ मामलों में पुलिस ने ऐसे गिरोह को भी पकड़ा है जिन्होंने कई Telegram चैनल चलाकर लाखों रुपये की ठगी की थी और हजारों लोगों से संपर्क किया था। NTA ने यह भी कहा है कि यह कदम परीक्षा की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है और इससे छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित है और सभी व्यवस्थाएं कड़ी निगरानी में हैं।