
बरनाला : जिला बरनाला के तपा मंडी नजदीकी गांव ताजोके के छप्पड़ में से एक नव-विवाहिता का तैरता शव मिलने की खबर से गांव में सहम का माहौल बन गया है। गांव वासियों ने इकट्ठा होकर छप्पड़ में से तैरते शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान 28 वर्षीय नव-विवाहिता संदीप कौर पुत्री राम सिंह, निवासी गांव ताजोके, तहसील तपा, जिला बरनाला के रूप में हुई है।
नव-विवाहिता संदीप कौर की महज तीन महीने पहले ही गांव खेड़ी (शेरपुर) के रहने वाले अमनप्रीत सिंह के साथ शादी हुई थी। मृतक नव-विवाहिता संदीप कौर के माता-पिता ने चाव-चाव से तीन महीने पहले ही अपनी इकलौती बेटी की शादी की थी। इस मौके पर मृतका के बड़े भाई ने दुखी मन से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों उसकी बहन ससुराल परिवार से मायके घर आई थी। आज सुबह उसकी बहन, माता और वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर आए थे, जिसके बाद वह अपनी माता के साथ बैंक में चला गया और अपनी बहन को वापस घर जाने के लिए कहा। पर कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उसकी बहन का शव गांव के छप्पड़ में तैरता मिला है।
मृतक संदीप कौर के भाई ने दुखी मन से जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन मायके घर और ससुराल परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक और खुश थी। पर इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में असल सच्चाई के बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। इस मामले को लेकर गांव के सरपंच करनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक संदीप कौर का शव गांव के छप्पड़ में तैरता मिला, जहां गांव के लोगों के सहयोग से उसे छप्पड़ में से बाहर निकाला गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिवार सदमे में है।
इस मामले को लेकर पुलिस थाना तपा के पुलिस जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि गांव ताजोके के छप्पड़ में एक महिला का तैरता शव मिला है, जिस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतका की पहचान संदीप कौर पुत्री राम सिंह, निवासी गांव ताजोके के रूप में हुई है, जो कुछ महीने पहले ही अमनप्रीत सिंह निवासी खेड़ी (शेरपुर) से ब्याही थी। तपा पुलिस द्वारा मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू करके जांच आरंभ कर दी गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे मौत के असल कारण क्या रहे, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने निकल कर आएगा, पर इस दुखद घटना से परिवार और गांव सदमे में है।
















