Punjabi News

दिल्ली में तय समय पर ही होगा दिलजीत का शो, सिंगर ने लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई, 30 को मिलते है

7

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट अब तय है। परमिशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि शो रद नहीं होगा।

पिछले कुछ दिनों से दिलजीत दोसांझ के 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके कॉन्सर्ट को लेकर काफी चर्चा और हलचल रही है। परमिशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने खुद सामने आकर अपने फैंस को सच्चाई बता दी है कि शो होगा या नहीं.

बता दे कि दिल्ली पुलिस ने जरूरी परमिशन न मिल पाने की वजह से शो के रद्द होने के दावे किए जा रहे है। लेकिन अब इस इवेंट के लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल गई हैं. खुद दिलजीत ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। दिलजीत ने बताया कि शो रद नहीं होगा।

अपने बेफिक्र और ऊर्जावान अंदाज में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर, दिलजीत ने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो बिना किसी पक्की जानकारी के अफवाहें फैला रहे थे। हाथ में गर्म पानी का कप लिए, दिलजीत ने सुबह-सुबह अपने फैंस से कहा, “कितना शानदार दिन है! माहौल बहुत बढ़िया है! बस यह पूछना था: क्या आप लोगों ने अपनी ‘रील्स’ बना लीं? क्या आपके ट्वीट्स और ‘न्यूजरूम-स्टाइल’ वाली बहसें खत्म हो गईं?”

फर्जी खबरें फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए, दिलजीत ने कहा कि अंदाजा लगाने के बजाय, पहले तथ्यों की जांच कर लेना बेहतर है। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी आधार के फालतू बहसों में उलझ रहे हैं और अंधाधुंध ट्वीट कर रहे हैं। यहां तक ​​कि न्यूज आउटलेट्स भी सच्चाई की जांच करने के बजाय, बस इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सलाह दी, “कुछ भी रिपोर्ट करने से पहले, पक्का कर लें कि आपको पूरी सच्चाई पता है।”

इवेंट के रद्द होने की सभी अफवाहों को खारिज करते हुए, दिलजीत ने साफ किया कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका शो तय समय पर ही होगा। चेहरे पर मुस्कान लिए उन्होंने अपने फैंस से कहा, “मैं आ गया हूं। 30 तारीख को दिल्ली में मिलते हैं!” लाइव सेशन खत्म करते हुए उन्होंने अपने फैंस से कहा, “आई लव यू।” अब यह पक्का हो गया है कि 30 तारीख को दिल्ली में शानदार ‘ऑरा इंडिया टूर’ इवेंट होगा।