
बिजनेस डेस्कः अमेरिका में कमजोर जॉब डेटा के बाद घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार (3 जुलाई) को सोने की कीमत 1982 रुपए की तेजी के साथ 1,47,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची है। चांदी की कीमत में 4100 रुपए का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 237404 रुपए पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमके सोना-चांदी
Comex पर सोना 4,138 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,125.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 68.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,194.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 61.50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 61.06 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.84 डॉलर की तेजी के साथ 62.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
















