Punjabi News

इंग्‍लैंड आईसीसी महिला टी-टवेंटी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचा

11

इंग्‍लैंड आईसीसी महिला टी-टवेंटी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। लंदन के केनिंग्टन ओवल में कल दूसरे सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, इंग्लैंड ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। नैट साइवर-ब्रंट ने 75 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में, दक्षिण अफ्रीका निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन ही बना सका। नैट साइवर-ब्रंट को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रविवार को लॉर्ड्स में फाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज को आठ विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।