Punjabi News

नेतन्याहू का बड़ा ऐलान: हिज़्बुल्लाह मान ले एक शर्त, लेबनान से हट जाएगी इजराइली सेना

332

International Desk: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह लेबनानी कैबिनेट के इस महीने की शुरुआत में लिए गए उस फैसले का स्वागत करते हैं, जिसमें 2025 के अंत तक हिज्बुल्लाह के निरस्त्रीकरण की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया है। नेतन्याहू ने कहा कि अगर लेबनान ऐसा कदम उठाता है, तो इजराइल के सैनिक देश से वापस लौट सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि यदि लेबनान हिज्बुल्लाह को निरस्त्र करने के लिए आवश्यक कदम उठाता है, तो इजराइल भी जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य मौजूदगी में चरणबद्ध तरीके से कमी लाएगा। इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष नवंबर में अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष विराम के साथ समाप्त हो गया था। हिज्बुल्लाह ने कहा है कि समूह तब तक अपने निरस्त्रीकरण पर चर्चा नहीं करेगा, जब तक कि इजराइल लेबनान के अंदर अपने नियंत्रण वाली पांच पहाड़ियों से पीछे नहीं हट जाता और लगभग रोजाना होने वाले हवाई हमले बंद नहीं कर देता, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश हिज्बुल्लाह के सदस्य हैं।