Punjabi News

CM हेमंत ने विधानसभा में ‘बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर’ पुस्तक का किया लोकार्पण, महाधिवक्ता राजीव रंजन को दी बधाई

365

Jharkhand News: सीएम हेमंत ने आज यानी सोमवार को आज झारखंड विधान सभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” A TOUCH OF THE DIVINE पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया।

इस दौरान सीएम हेमंत की पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन उपस्थित रहीं। जानकारी के मुताबिक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिकता, धार्मिक आस्था सहित सांस्कृतिक तथा वैधानिक तत्वों पर चर्चा की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।