Punjabi News

बलूचिस्तान में बड़ा सैन्य एक्शन: सेना ने 35 आतंकियों को मार गिराया, 3 टॉप कमांडर गिरफ्तार, कई ठिकाने तबाह

9

TTP Terrorists Killed : पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान (Anti-Terror Operation) चलाते हुए पिछले चार दिनों में 35 चरमपंथियों (आतंकवादियों) को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही प्रतिबंधित संगठनों के तीन शीर्ष (हाई-प्रोफाइल) कमांडरों को जिंदा गिरफ्तार करने में भी बड़ी कामयाबी हासिल की है।

रिंद ने कहा, यह अभियान प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूचिस्तान में उनके सहयोगी समूहों के खिलाफ है। रिंद ने बताया कि पकड़े गए तीनों कमांडर ‘हाई-प्रोफाइल’ व्यक्ति हैं और यह अभियान प्रांत में पूर्व में पकड़े गए चरमपंथियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर संचालित किया गया है।

उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों ने मंगला जरघून घर क्षेत्र में कई बेस कैंप भी नष्ट कर दिए। उन्होंने बताया कि विश्वसनीय और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर प्रांत में अतिरिक्त अभियान जारी हैं जिनका उद्देश्य इन चरमपंथी तत्वों के आकाओं और वित्तीय मदद पहुंचाने वालों को गिरफ्तार करना है।

पाकिस्तान सेना ने इस नवीनतम अभियान के संबंध में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार पिछले बुधवार को बलूचिस्तान के बरखान जिले में चरमपंथियों के खिलाफ अभियान में एक मेजर सहित पांच सैनिक मारे गए थे वहीं कम से कम सात चरमपंथियों को ढेर किया गया था।