Punjabi News

‘कल से देश में GST रिफोर्म उत्सव शुरू होगा’, देश को संबोधन करते हुए बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

168

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए नवरात्रि के शुभारंभ की घोषणा की और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से नवरात्रि का पहला दिन होगा और इसी दिन नया नेक्स्ट जेनेरेशन जीएसटी लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस मौके को खास बताते हुए कहा कि यह सिर्फ त्योहार का समय नहीं है, बल्कि आर्थिक विकास और कर प्रणाली सुधार का भी महत्वपूर्ण चरण है।

कल से देश में GST रिफोर्म उत्सव शुरू होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव से हर देशवासी की जेब पर राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह उत्सव कल से शुरू हो रहा है और इससे हर घर में खुशियां बढ़ेंगी। मोदी ने कहा कि यह संभव हो पाया है क्योंकि केंद्र और राज्यों ने मिलकर हर शंका का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन टैक्स का सपना अब साकार हुआ है और जीएसटी सुधार से टैक्स प्रक्रिया सरल और आसान हो गई है।