
डूरंड कप फुटबॉल का 135वां संस्करण 25 जुलाई से कोलकाता में शुरु होकर 23 अगस्त चलेगा। प्रतियोगिता के मैच रांची, इम्फाल, शिलांग और गुवाहाटी में खेले जाएंगे। दो क्वार्टर फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कोलकाता में होंगे।
यह पहला मौक़ा है जब डूरंड कप के मैच झारखंड की राजधानी रांची में भी रखे गए हैं।
प्रतियोगिता में इंडियन सुपर लीग क्लब, आई-लीग टीम, सेना की टीम, उभरती घरेलू टीमें और विदेशी टीमें शामिल हैं।
पहली बार, इस प्रतिस्पर्धा में श्रीलंका के सशस्त्र बलों की डिफेंडर्स एफसी और मेघालय प्रीमियर लीग चैंपियन नोंगकसेह स्पोर्ट्स, सोशल एंड कल्चरल क्लब भी भाग ले रहे हैं।












