Punjabi News

महाराष्ट्र : दिवेआगर बीच पर घूमने आए 8 8 छात्र डूबे, गहरे पानी में उतरने से मौत, पुणे से पिकनिक मनाने आया था 48 लोगों का ग्रुप

6

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में समुद्र में डूबने से आठ छात्रों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ये छात्र पिकनिक मनाने के लिए दिवेआगर बीच पर घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद खोज और बचाव अभियान चलाया गया।

सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस हादसे का शिकार हुए छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे।

वे पुणे ज़िले के आलंदी में स्थित एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट ‘विनर्स एकेडमी’ के ग्रुप के साथ पिकनिक पर आए थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 48 लोगों का एक ग्रुप बीच पर गया था; इस ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियाँ और छह शिक्षक शामिल थे। इनमें से 8 स्टूडेंट समंदर के पानी में उतरे, गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया। मरने वाले सभी छात्र लड़के हैं।

दिवेआगर बीच महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तालुका में अरब सागर के किनारे स्थित है। यह पुणे से करीब 157–160 किमी दूर है। बीच अपनी लंबे रेतीले बीच, नारियल-सुपारी के पेड़ों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है।