Punjabi News

CM Nitish on GST 2.0: देश में GST की नई दरें लागू होने पर CM नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘आम आदमी के लिए…’

174

CM Nitish on GST 2.0: आज से देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें सस्ती हो गई हैं, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। जीएसटी की दरों में सुधार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

“बिहार के सभी वर्गों के लोगों को होगा लाभ”
नीतीश कुमार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ‘आज नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में GST (Goods and Services Tax) की नई दरें लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के दो मुख्य स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे। जीएसटी की दरों में सुधार के लिए मैं बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं। इस सुधार से पूरे देश के साथ-साथ बिहार के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा। आम आदमी के लिए उनके रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अब सस्ती होंगी तथा जरूरत के सामान खरीदने के लिए उन्हें अब कम खर्च करना होगा।’

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ‘इन नई जीएसटी दरों के लागू होने से देश का जीडीपी (Gross Domestic Product) बढ़ेगा और सभी वर्ग के लोगों, खासकर निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जीएसटी सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आया है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद एवं आभार।”