Punjabi News

Breaking News: Zomato ने रातों- रात बढ़ाई Platform Fee, अब देने होंगे इतने एक्स्ट्रा पैसे

44

Zomato Platform Fee Hike: Zomato ने अपने ग्राहकों के बड़ा झटका दिया है। इस फूड डिलीवरी ऐप ने रातों- रात Platform Fee बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी आज से ही लागू हो गई है। जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को ₹12.50 से बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर कर दिया है। यानी अब आपको हर मील (Meal) पर करीब ₹2.40 अतिरिक्त देने होंगे। भले ही आप ‘जोमैटो गोल्ड’ मेंबर हों, यह फीस हर ग्राहक के बिल में जोड़ी जाएगी।

 

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

 

कंपनी का कहना है कि बेहतर सेवाओं और लॉजिस्टिक्स खर्चों को मैनेज करने के लिए यह मामूली बढ़ोतरी जरूरी है। हालांकि, पिछले एक साल में यह तीसरी बार है जब प्लेटफॉर्म फीस में बदलाव किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जोमैटो अपनी प्रॉफिटेबिलिटी (लाभदायकता) बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे इन शुल्कों को बढ़ा रहा है।