Punjabi News

हां, मैं दिमागी नक्सल हूं क्यों…’: अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी की टिप्पणी पर निशाना साधा

6

Arvind Kejriwal News : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि मैं दिमाग़ी नक्सल हूँ, क्योंकि मैं देशभक्त हूँ, मुझे इस पर गर्व है ।

केजरीवाल ने कहा कि जो आदमी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र सरकार से सवाल करेगा, पूरे भारत में बेहतर सुविधाओं की मांग करेगा, भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहेगा, वह ‘दिमागी नक्सल’ है। उन्होंने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर निशाना साधा।

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक छोटे वीडियो में, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हिसाब से दिमागी नक्सली कौन है, जो इस देश में प्रश्न उठाने की हिम्मत करता है. उन्होंने कहा कि जो सड़ी-गली व्यवस्था को बदलना चाहता है, जो अच्छे सरकारी स्कूल चाहता है, जो अच्छे सरकारी अस्पताल चाहता है, जो बिजली चाहता है, पानी चाहता है, सीवर चाहता है, ड्रेनेज चाहता है, अच्छी व्यवस्था चाहता है, जो

जो लोग प्रधानमंत्री जी से और भाजपा से डरता नहीं है, जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखता है, वो प्रधानमंत्री के हिसाब से दिमागी नक्सली है.

केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर आज भगत सिंह और भीमराव रामजी अंबेडकर ज़िंदा होते तो प्रधानमंत्री उनको भी ‘दिमागी नक्सल’ कहते।

उन्होंने खुद को भी ‘दिमागी नक्सल’ बताया और कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री जी को कहना चाहता हूं कि मैं अरविंद केजरीवाल, आपके हिसाब से दिमागी नक्सली हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस बात का गर्व है. अगर देश के खिलाफ कोई कुछ करेगा या कोई कुछ बोलेगा, केजरीवाल अपनी पूरी ताकत से उसका मुकाबला करेगा.’

PM मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ वाला बयान

शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से बोलते हुए, PM मोदी ने ‘दिमागी नक्सल’ शब्द की पहचान करने और उन्हें अलग करने की बात कही।

PM मोदी ने कहा कहा कि जंगलों में हथियार उठाने वाले नक्सलियों के खिलाफ देश ने बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन अब भी ऐसे ‘दिमागी नक्सली’ मौजूद हैं, जो विचारधारा के जरिए देश में अशांति फैलाने के मौके तलाश रहे हैं.

इस शब्द के बारे में उन्होंने ज़्यादा कुछ नहीं बताया। उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो गया, जिसमें कांग्रेस ने उन पर और BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार, जो कोई भी केंद्र का विरोध करता है, वह ‘दिमागी नक्सल’ है।