Punjabi News

गैंगस्टरां ते वार का 205वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 630 स्थानों पर छापेमारी; 353 गिरफ्तार

11
  • पुलिस टीमों ने 262 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की
  • – लोक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं
  • – युद्ध नशियां विरुद्ध के 530वें दिन 2.1 किलोग्राम हेरोइन सहित 104 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 13 अगस्तः प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 205वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 630 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

205वें दिन, पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 353 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 60,354 हो गईं।

इसके अलावा 262 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 9 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इसी दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 530वें दिन भी जारी रखते हुए आज 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.1 किलो हेरोइन, 31 किलो भूक्की, 3363 नशीली गोलियाँ और 1910 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 530 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,806 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।