Punjabi News

U19 Asia Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना U19 एशिया कप 2026 का खिताब

16

भारत ने अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर U19 एशिया कप 2026 जीत लिया है। एक समय ऐसा लगा कि मैच भारत की पकड़ से दूर हो गया है, क्योंकि लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी वाली भारतीय टीम 252/8 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। पाकिस्तान जीत के करीब था, भारत की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं। 338 रन जैसे टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी।

पाकिस्तान को खिताब बचाने के लिए 51 बॉल पर सिर्फ 2 विकेट चाहिए थे, लेकिन तभी मोहित उलवा और मनाल चौहान ने शानदार खेल दिखाया और मैच का पासा भारत के पक्ष में पलट दिया। अंत में, मैच की आखिरी गेंद पर एक बाउंड्री लगाकर भारत ने यह मुकाबला एक विकेट से अपने नाम कर लिया।

नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने आए मोहित ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए। आखिरी ओवर में भारत को 8 रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ एक विकेट था। आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। मोहित ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाकर भारत को चैंपियन बना दिया। अल अमीरात में इस जीत के साथ भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

गौरतलब है कि फाइनल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस्मान खान ने शानदार पारी खेलते हुए 107 रन बनाए, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों में 80 रन जोड़े। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड को लगातार आगे बढ़ाया, जिसमें कप्तान फरहान यूसुफ के 60 गेंदों में 63 रन भी शामिल थे। इसके बाद, भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिससे वे पाकिस्तान को 337 रनों पर रोकने में सफल रहे।

काव्या पटेल ने चार विकेट लिए, जबकि चिगुरुपति वेंकटा – जिन्होंने इस मैच में चोटिल ईशान सूद की जगह ली थी – ने तीन विकेट चटकाए।

कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग के 58 रन बनाए। इसके बाद मोहित ने मानल चौहान के साथ 57 रन की साझेदारी कर उम्मीद जगाई।