Punjabi News

Road Accident News: बेकाबू स्कार्पियो ने 3 लोगों को कुचला, मंजर देख कांप उठे लोग

97

Bihar Road Accident News : बिहार के पटना से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि मंजर देख लोगों की रुह कांप उठी।

हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कदमकुआं थाना इलाके के खटाल गली की है। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान खटाल गली निवासी 41 वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना कुमार नगर निगम में कर्मी थे। इस हादसे में एक अन्य नगर निगम कर्मी और एक पेपर वेंडर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

आरोपी की तलाशी मेंं जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और आरोपी चालक की पहचान की जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।