Punjabi News

Indigo की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, आसमान में दो घंटें तक अटकी रही 180 यात्रियों की सांसें

214

नेशनल डेस्क: अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का एक विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार देर रात कोच्चि लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। इंडिगो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उड़ान 6ई-1403 शुक्रवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर कोच्चि से रवाना हुई और तकनीकी खराबी के कारण बीती रात लगभग 1:44 बजे शहर लौटी। उन्होंने यह भी बताया कि रात लगभग साढ़े तीन बजे यात्रियों को एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाया गया। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार डॉट काम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उड़ान 6ई1403 का संचालन ए320 नियो विमान से किया गया था।