पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान हादसे होने पर अफसोस प्रकट किया।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि फिलहाल घटनास्थल पर राहत कार्य चल रहा है।जिस जगह पर प्लेन क्रैश हुआ है वह मेडिकल कॉलेज है।उड़ान भरते ही फ्लाइट क्रैश हो गई।फिलहाल यह एक जांच का विषय है।
जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या दिक्कत आई है।यह एक बड़ी दुखदाई घटना है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचकूला पहुंचे थे।मुख्यमंत्री ने आज शहरी स्वामित्व योजना के लाभ पात्रों को रजिस्ट्री प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करने वाली प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकार्पण भी किया।










